Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाल जोगी परगट नाथ ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल श्रइन बोर्ड के चेयरमैन का कार्यभार संभाला

February 15, 2026

बाल जोगी परगट नाथ ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल श्रइन बोर्ड के चेयरमैन का कार्यभार संभाला

अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल (राम तीर्थ) श्रइन बोर्ड के एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त किए गए बाल जोगी परगट नाथ ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। पद संभालने से पहले, बाल जोगी परगट नाथ ने भगवान वाल्मीकि जी के तीर्थ स्थल पर माथा टेका।

इस मौके पर उनके साथ राज्य के लोक निर्माण मंत्नी हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक अजय दत्त, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. जसबीर सिंह संधू, जीवन जोत कौर, दलबीर सिंह टोंग, बलकार सिंह, इंदरजीत कौर मान, नशा मुक्ति मोर्चा के माझा जोन की कोऑर्डिनेटर सोनिया मान, पंजाब स्टेट सैनिटेशन वर्कर्स कमीशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, अमृतसर (रूरल) के एसएसपी सोहेल मीर कासिम, एसडीएम लोपोके खुशप्रीत सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

पद संभालने के बाद चेयरमैन बाल जोगी परगट नाथ ने कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी सेवा, लगन और ईमानदारी से निभाएंगे। भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल की सुंदरता पर और ध्यान दिया जाएगा। इस मौके कैबिनेट मंत्नी हरभजन सिंह ईटीओ और विधायकों ने चेयरमैन बाल जोगी परगट नाथ को भी खास तौर पर सम्मानित किया। इस मौके पर नशा मुक्ति मोर्चा के माझा जोन की कोऑर्डिनेटर सोनिया मान ने कहा कि मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान द्वारा बाल जोगी परगट नाथ को भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल (राम तीर्थ) श्रइन बोर्ड के एडवाइजरी बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करना एक बड़ी पहल है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की पत्नी सुहिंदर कौर, सुनैना रंधावा, भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल (राम तीर्थ) श्रइन बोर्ड के जनरल मैनेजर सुखमन सिंह, माझा जोन के सैक्रेटरी रविंदर हंस, एससीविंग के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट डॉ. इंद्रपाल, नगर पंचायत राजासांसी के प्रेसिडेंट कुलविंदर सिंह औलख, डीएसपी राजासांसी नीरज कुमार अदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें