Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद रिहा हुए लुधियाना के इनफ्लुएंसर हनी सेठी, NDPS के तहत हुआ था केस दर्ज

February 15, 2026

गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद रिहा हुए लुधियाना के इनफ्लुएंसर हनी सेठी, NDPS के तहत हुआ था केस दर्ज

पंजाब डेस्क: लुधियाना के खन्ना व दोराहा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हनी सेठी को नशे के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद हनी सेठी को पुलिस ने रिहा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पहले उनके खिलाफ नशे से संबंधित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस की पूछताछ और डोप टेस्ट रिपोर्ट में नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि के बाद उस पर NDPS (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

यह कार्रवाई दोराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खन्ना के समीप की गई, जहाँ पुलिस को हनी सेठी की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिली हुई थीं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने उसे रोका और सांकेतिक आधार पर मेडिकल जांच कराने का निर्णय लिया, जिसमें नशे का उपभोग साबित हुआ।

मेडिकल परीक्षण में नशा करने की पुष्टि

दोराहा थाना के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस को सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यवहार देखने के बाद कार्रवाई करनी पड़ी। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल की पुष्टि होते ही पुलिस ने कानूनी रूप से गिरफ्तार किया। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की गहनता को देखते हुए आगामी जांच जारी है और आवश्यक पहल आगे भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, 3 लोगों की हुई मौत 

सोशल मीडिया पर विवादित रहे हनी सेठी

हनी सेठी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा है और उसके कई वीडियो व पोस्टों पर पहले भी विवादित प्रतिक्रिया देखने को मिली है। उसकी गिरफ़्तारी के बाद से ही खन्ना और दोराहा के आसपास इसका खूब चर्चा हो रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और कानून के उल्लंघन पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें