Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X फिर हुआ डाउन, होमपेज नहीं हो रहा लोड… यूजर्स परेशान

February 16, 2026

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X फिर हुआ डाउन, होमपेज नहीं हो रहा लोड… यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) एक बार फिर डाउन हो गया। कई यूजर्स ने 16 फरवरी को शाम करीब 7:00 बजे (IST) प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में परेशानी की शिकायत की। यूज़र्स के मुताबिक, होमपेज सही से लोड नहीं हो रहा था और न्यूज फीड रिफ्रेश नहीं हो पा रही थी। कुछ लोगों को एरर मैसेज भी दिखाई दिए, जिससे वे पोस्ट देखने या नई पोस्ट करने में असमर्थ रहे।

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं। डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, शाम के समय अचानक आउटेज रिपोर्ट में तेज़ बढ़ोतरी देखी गई, जो संभावित सर्वर-साइड समस्या की ओर इशारा करती है।

हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यूजर्स सेवाओं के पूरी तरह बहाल होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें