Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Border 2 Box Office: 25 दिन बाद भी ‘Border 2’ का जलवा बरकरार! जानें अब तक कितना कमा चुकी है फिल्म

February 17, 2026

Border 2 Box Office: 25 दिन बाद भी ‘Border 2’ का जलवा बरकरार! जानें अब तक कितना कमा चुकी है फिल्म

Border 2 Box Office Day 25 : सनी देओल और वरुण धवन की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में चौथे हफ्ते भी टिकी हुई है। नई फिल्मों की एंट्री और टीवी पर बड़े क्रिकेट मुकाबलों के बावजूद फिल्म ने दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखी है। हालांकि अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है और कमाई करोड़ों से घटकर लाखों में पहुंच गई है।

25वें दिन का कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को फिल्म ने लगभग 60 लाख रुपये का कारोबार किया। वीकेंड के मुकाबले सोमवार को गिरावट साफ दिखी, लेकिन चौथे हफ्ते में भी फिल्म का टिके रहना अपने आप में बड़ी बात है।

ये भी पढ़ें : 

अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार शुरुआत करते हुए करीब 224.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 70.15 करोड़ रुपये रही, जबकि तीसरे हफ्ते में फिल्म ने लगभग 23.35 करोड़ रुपये जोड़े। चौथे हफ्ते में कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिला 22वें दिन 80 लाख, 23वें दिन करीब 1.9 करोड़ और चौथे रविवार को लगभग 1.4 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब लगभग 322.45 करोड़ रुपये हो चुका है।

ये भी पढ़ें :

बजट और मुनाफा

बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 275 करोड़ रुपये है। ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ अपनी लागत निकालने के साथ-साथ मुनाफे में भी पहुंच चुकी है। अनुमान है कि फिल्म अब तक करीब 75 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट कमा चुकी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या घटती रफ्तार के बावजूद फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं। फिलहाल, सनी देओल की यह फिल्म साल की बड़ी हिट्स में अपनी जगह मजबूत कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें