Gold and silver price: घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के वायदा भाव में नरमी देखी गई, जहां निवेशकों की मुनाफावसूली से कीमतों पर दबाव बना। बुलियन ट्रैकर्स के मुताबिक कारोबार के दौरान सोना लगभग 2,38,800 रुपये से 2,41,000 रुपये के दायरे में घूमता रहा।
चांदी के वायदा भाव भी कमजोर रुख के साथ 2,41,260 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किए गए। विश्लेषकों का कहना है कि हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा बुक किया, जिससे बाजार में हल्की बिकवाली हावी रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
वैश्विक बाजार में भी चांदी पर दबाव देखा गया। स्पॉट सिल्वर करीब 1 प्रतिशत टूटकर 76.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। कारोबार की रफ्तार धीमी रही क्योंकि लूनर न्यू ईयर के चलते चीन के प्रमुख बाजार बंद हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हाल की अस्थिरता में चीन की मांग और ट्रेडिंग गतिविधि की अहम भूमिका रही है, खासकर चांदी में।
ये भी पढ़ें- गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT और डिफेंस शेयरों में दिखी तेजी
प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव
मुंबई: 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: 1,54,740 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली: 1,54,680 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद: 1,55,190 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु: 1,55,070 रुपये प्रति 10 ग्राम
ये भी पढ़ें- बाजार की सुस्त शुरुआत, मेटल शेयरों में बिकवाली का असर
आज का चांदी का भाव
मुंबई: 2,40,820 रुपये प्रति किलो
दिल्ली: 2,40,400 रुपये प्रति किलो
चेन्नई: 2,41,520 रुपये प्रति किलो
हैदराबाद: 2,41,200 रुपये प्रति किलो
बेंगलुरु: 2,41,010 रुपये प्रति किलो
कोलकाता: 2,40,500 रुपये प्रति किलो
मेष: दिन शुभ रहेगा...