नालागढ़: औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दभोटा बीट में तैनात फॉरेस्ट गार्ड समीर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई डीएसपी विजिलेंस डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी नालागढ़ वन मंडल के अधीन दभोटा बीट में तैनात था और उस पर पेड़ कटान से जुड़े केस को रफा-दफा करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने पर विजिलेंस विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को चिह्न्ति नोट देकर भेजा।
जैसे ही आरोपी ने रकम ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस अब यह भी खंगाल रही है कि कहीं इस प्रकरण में अन्य कर्मचारी या कोई संगठित नेटवर्क तो शामिल नहीं है। विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और आरोपी फॉरेस्ट गार्ड को रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। विजिलेंस टीम आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग करेगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं, पूर्व शिकायतों और संभावित लेन-देन की भी जांच की जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...