Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव, इस सीट पर होगा मतदान

February 18, 2026

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव, इस सीट पर होगा मतदान

हिमाचल डेस्कः प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 मार्च (सोमवार) को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च रहेगी। 16 मार्च को मतदान के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

ये भी देखें :-

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट रिक्त हो रही है। वर्तमान सदस्य इंदु बाला गोस्वामी (भाजपा) का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। वर्ष 2024 में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस प्रत्याशी Abhishek Manu Singhvi को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा उम्मीदवार Harsh Mahajan ने वह चुनाव जीत लिया था।

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 40 और भाजपा के 28 विधायक हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री Anand Sharma और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Pratibha Singh के नाम संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा में हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी Rajni Patil का नाम भी दावेदारों की सूची में शामिल बताया जा रहा है।

राज्यसभा चुनाव लोकसभा चुनाव से अलग होते हैं। इसमें आम जनता सीधे मतदान नहीं करती, बल्कि राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित विधायक राज्यसभा सदस्यों का चुनाव करते हैं। यह एक अप्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें