Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ayushmann Khurrana को पसंद आया गाना ‘आसमा आसमा’, प्लेलिस्ट में किया शामिल

February 18, 2026

Ayushmann Khurrana को पसंद आया गाना ‘आसमा आसमा’, प्लेलिस्ट में किया शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क: जब से ‘दो दीवाने सहर में’ का टीज़र आया है, फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज़ हो गई है। टीज़र के बाद अब फिल्म के सुरीले गानों का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। और अब, इस फिल्म के गानों के नए मुरीद बने हैं एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना। आयुष्मान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल प्लेलिस्ट शेयर की, जिसमें फैंस यह देखकर खुश हो गए कि ‘आसमा आसमा’ गाना उनके पसंदीदा गानों में शामिल है।

​गाना शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं आमतौर पर मेनस्ट्रीम गाने नहीं चुनता, लेकिन यह गाना बॉलीवुड में हेशम वहाब के लिए एक ‘वेलकम ड्रिंक’ जैसा महसूस हो रहा है। मुझे उनका मलयालम काम बहुत पसंद है और जुबिन-नीति की जोड़ी एक साथ बहुत खूबसूरत और जादुई लग रही है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

‘आसमा आसमा’ गाना अपने हल्के-फुल्के रोमांस और सुरीली धुन की वजह से पहले ही लोगों का दिल जीत रहा है। हेशम वहाब का म्यूजिक काफी रिफ्रेशिंग है और सीधे दिल को छूता है। जुबिन नौटियाल और नीति मोहन की जादुई जोड़ी ने इस गाने को एक अलग ही लेवल पर पहुँचा दिया है, जिससे यह हर प्लेटफॉर्म पर लोगों का फेवरेट बन गया है।

​ज़ी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की यह फिल्म, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं, रवि उदयवर द्वारा निर्देशित है। इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने रवि उदयवर फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें