
मुंबई: इंडियन नेशनल सिने एकेडमी ने आज अपने पहले संस्करण ‘कल्याण ज्वेलर्स INCA अवॉर्ड्स’ की तिथियों की घोषणा की। यह समारोह 15 और 16 अप्रैल 2026 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी क्षण साबित होगा।
भारत के पहले वास्तविक रूप से एकीकृत राष्ट्रीय सिनेमा मंच के रूप में परिकल्पित INCA, 12 भारतीय फिल्म उद्योगों को एक प्रतिष्ठित एकेडमी के अंतर्गत एक साथ लाता है। यह मंच सिनेमा में उत्कृष्टता का सम्मान करने के साथ-साथ भाषाओं, क्षेत्रों और रचनात्मक समुदायों के बीच गहन सहयोग को भी प्रोत्साहित करता है। पहली बार, भारतीय सिनेमा बिखरी हुई पहचान से आगे बढ़कर एक सामूहिक सांस्कृतिक शक्ति के रूप में एकजुट खड़ा होगा, जो भारतीय कहानी कहने की व्यापकता, विविधता और वैश्विक महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।
INCA का प्रमोशन सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) और SIIMA के प्रमोटर्स द्वारा किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व विष्णु वर्धन इंदुरी कर रहे हैं। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया इस पहल के मुख्य संरक्षक (चीफ पैट्रन) के रूप में जुड़ा है। मिलकर, ये संस्थाएं INCA को विश्व की प्रतिष्ठित सिनेमा एकेडमियों के समकक्ष एक मानक मंच के रूप में स्थापित करने के लिए संस्थागत विश्वसनीयता, व्यापकता और साझा दृष्टि प्रदान करती हैं।
पहले संस्करण को और गरिमा प्रदान करते हुए, कल्याण ज्वेलर्स 1st INCA अवॉर्ड्स के प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर के रूप में जुड़े हैं, जिससे यह मंच उत्कृष्टता, विरासत और विश्वास के उत्सव के रूप में स्थापित होता है ऐसे मूल्य जो भारतीय सिनेमा और इस प्रतिष्ठित ब्रांड दोनों में समान रूप से निहित हैं।
एक एकेडमी-शैली के सम्मान प्रणाली के रूप में डिज़ाइन किए गए INCA में विश्वसनीयता, सहकर्मी मान्यता और पारदर्शिता को केंद्र में रखा गया है। यह अवॉर्ड्स 12 भारतीय भाषाओं (हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, असमिया, गुजराती) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री को सम्मानित करेंगे, जिससे प्रत्येक फिल्म उद्योग को समान प्रतिष्ठा और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। इसके अतिरिक्त, अखिल भारतीय पुरस्कार निर्देशन, अभिनय, संगीत, तकनीकी शिल्प और डेब्यू श्रेणियों में उत्कृष्टता का सम्मान करेंगे, जिससे क्षेत्रीय गौरव और राष्ट्रीय उत्कृष्टता के बीच संतुलित ढांचा तैयार होगा।
प्रविष्टियों के लिए आमंत्रण
INCA औपचारिक रूप से उन निर्माताओं / निर्देशकों को आमंत्रित करता है जिनकी फिल्में कैलेंडर वर्ष 2025 के दौरान रिलीज़ हुई हैं, वे 1st INCA अवॉर्ड्स के लिए अपनी प्रविष्टियां भेजें।
* पात्रता: 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के बीच रिलीज़ हुई फिल्में
* प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि: 1 मार्च
* सभी नामांकन www.INCA.in
पर ऑनलाइन जमा किए जाने आवश्यक हैं
ये भी पढ़ें: Film Review ‘Aasi’ : “मुद्दा गंभीर, पेशकश कमजोर: ‘Aasi’ में भावना तर्क पर भारी”
INCA के साथ, भारतीय सिनेमा साझा उत्सव, साझा मानकों और साझा विकास पर आधारित भविष्य की ओर एक निर्णायक कदम बढ़ाता है, जहां उत्कृष्टता का सम्मान बिना किसी सीमा के किया जाएगा और सहयोग प्रगति की आधारशिला बनेगा। 1st INCA अवॉर्ड्स केवल एक पुरस्कार समारोह नहीं हैं। यह भारतीय सिनेमा को एक साथ, एक स्वर में, एक मंच पर मनाने की राष्ट्रीय पहल की शुरुआत है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...