Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैबिनेट मंत्री Manjinder Sirsa ने मॉडल टाउन के लालबाग में अटल कैंटीन का किया उद्घाटन

February 20, 2026

कैबिनेट मंत्री Manjinder Sirsa ने मॉडल टाउन के लालबाग में अटल कैंटीन का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: राजधानी में जरूरतमंदों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने की पहल को आगे बढ़ाते हुए मॉडल टाउन के लालबाग क्षेत्र में अटल कैंटीन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कैंटीन का शुभारंभ किया और स्थानीय निवासियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। यह पहल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 5 में भरपेट और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के संकल्प का हिस्सा है।

मंत्री सिरसा ने कहा कि अटल कैंटीन गरीब, मेहनतकश और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के सम्मान से जुड़ी योजना है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुरूप अब लोगों को मात्र पाँच रुपये में स्वादिष्ट और स्वच्छ भोजन मिल रहा है, जो पूरे देश के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंदों के साथ खड़ी है और उनका जीवन आसान बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंदों को भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में विधायक अशोक गोयल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें