नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में चल रहे AI Impact Summit के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा पार कर अंदर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और “PM is Compromised” जैसे नारे लगाए।
कुछ कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर मुख्य हॉल के पास पहुंच गए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और परिसर से बाहर ले गए।
यह भी पढ़ें: ईरान को डोनाल्ड ट्रंप का 10 दिन का अल्टीमेटम, बोले- डील नहीं हुई तो नतीजे होंगे गंभीर
दिल्ली पुलिस के अनुसार, करीब 10 लोग इस प्रदर्शन में शामिल थे, जिनमें से 4-5 को हिरासत में लिया गया है। सभी को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये लोग QR कोड के जरिए एंट्री लेकर अंदर पहुंचे थे। अब यह जांच की जा रही है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद वे कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंच गए। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना पर बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस प्रदर्शन को “नेशनल शेम” बताया और कहा कि जब भारत एक बड़े वैश्विक AI सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, तब इस तरह का व्यवहार देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। मालवीय ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को शर्मिंदा करना सही नहीं है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, खेल नर्सरियों की संख्या 1500 से बढ़ाकर 2000
AI Impact Summit को ग्लोबल साउथ में भारत द्वारा आयोजित पहला बड़ा वैश्विक AI शिखर सम्मेलन बताया जा रहा है। इसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 से ज्यादा वैश्विक AI विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सम्मेलन के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...