Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और मिस्र की संयुक्त पुरातात्विक टीम ने मेम्फिस स्थित अजीज स्थल पर नई खोजों की घोषणा की

February 20, 2026

चीन और मिस्र की संयुक्त पुरातात्विक टीम ने मेम्फिस स्थित अजीज स्थल पर नई खोजों की घोषणा की

मिस्र के पर्यटन एवं पुरातत्व मंत्रालय ने 19 फरवरी को घोषणा की कि चीन और मिस्र की संयुक्त पुरातात्विक टीम ने मिस्र के मेम्फिस स्थित अजीज स्थल पर एक चूना पत्थर की संरचना की खोज की है, जो संभवतः प्राचीन मिस्र के फराओ अप्रीस के मंदिर के अवशेष हैं।

एक बयान में, मिस्र के पर्यटन एवं पुरातत्व मंत्रालय ने बताया कि पेकिंग विश्वविद्यालय के पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान कॉलेज, शेनतोंग प्रांतीय सांस्कृतिक अवशेष एवं पुरातत्व संस्थान और मिस्र की सर्वोच्च पुरातत्व परिषद ने मेम्फिस पुरातात्विक स्थल के मुख्य क्षेत्र गीज़ा प्रांत के रसीना गांव में संयुक्त पुरातात्विक कार्य किया। नव खोजे गए स्थापत्य अवशेष प्राचीन मिस्र के 26वें राजवंश (664 ईसा पूर्व से 525 ईसा पूर्व) के हैं। चीन-मिस्र की संयुक्त पुरातत्व टीम ने पांच स्फिंक्स(Sphinx), मेम्फिस क्षेत्र के प्रमुख देवता प्तह के नाम से खुदी हुई एक शिला पट्टिका और 26वीं राजवंश के चौथे फिरौन अप्रीस के नाम से खुदी हुई एक अन्य शिला पट्टिका भी खोजी हैं।

मिस्र के पर्यटन और पुरातत्व मंत्री शरीफ फैसी ने पुरातत्व के क्षेत्र में चीन और मिस्र के बीच फलदायी सहयोग की अत्यधिक प्रशंसा की। फैसी ने कहा कि चीन-मिस्र की संयुक्त पुरातत्व टीम द्वारा की गई खोजें रसीना गांव में पुरातात्विक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान हैं और मिस्र के एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल के रूप में इस क्षेत्र के समृद्ध ऐतिहासिक महत्व को और अधिक उजागर करेंगी। संयुक्त पुरातत्व टीम के चीनी प्रमुख चांग हाई ने बताया कि टीम इस साल अप्रैल में अपना काम जारी रखने की योजना बना रही है, जिसका उद्देश्य इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के इतिहास को दर्ज करने वाली और अधिक इमारतों और अवशेषों की खुदाई करना है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें