Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेखा गुप्ता ने मरघट वाले हनुमान मंदिर में की पूजा; दिल्ली में भाजपा सरकार का एक साल हुआ पूरा

February 21, 2026

रेखा गुप्ता ने मरघट वाले हनुमान मंदिर में की पूजा; दिल्ली में भाजपा सरकार का एक साल हुआ पूरा

नई दिल्ली: दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को यमुना बाजार स्थित प्राचीन मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राजधानी की सुख-समृद्धि, नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य और ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प की पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान की पूजा करते हुए दिल्ली के विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की सफलता और लोगों के जीवन में शांति व समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के विश्वास और एक-एक वोट की शक्ति से बनी यह सरकार सत्ता के सुख के लिए नहीं, बल्कि सेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विश्वास की वजह से सरकार ने पिछले एक वर्ष में दिन-रात मेहनत करते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है और राजधानी के विकास को नई गति देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का पहला वर्ष केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा पर आधारित नई कार्यसंस्कृति स्थापित करने का वर्ष रहा है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि मरघट वाले हनुमान मंदिर में आकर उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मक शक्ति का अनुभव हुआ है। प्रभु के आशीर्वाद से सरकार ने पिछले एक वर्ष में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य जारी रखेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह वर्ष दिल्ली में परिवर्तन की शुरूआत है और आने वाले समय में राजधानी को विश्वस्तरीय शहर बनाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और उसी विश्वास के साथ सरकार निरंतर सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ती रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें