Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, सात घायल

February 21, 2026

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, सात घायल

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में भिंड-ग्वालियर हाईवे (NH-719) पर तड़के करीब 4 बजे हुई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, एक बस बारात छोड़कर भिंड से ग्वालियर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान हाईवे पर सामने चल रही एक कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

राहत और बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर ट्रैफिक सामान्य कराया।

Video: गांग ट्राल के चिनार पार्क के 110 पेड़ खो रहे अपनी प्राचीन शान, स्थिति गंभीर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें