Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: हमीरपुर के मंदिर में रह रहे बाबा ने नाबालिग लड़कियों से की अश्लील हरकतें, आरोपी अरेस्ट

February 21, 2026

Himachal: हमीरपुर के मंदिर में रह रहे बाबा ने नाबालिग लड़कियों से की अश्लील हरकतें, आरोपी अरेस्ट

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक मंदिर में रह रहे कथित बाबा पर दो नाबालिग लड़कियों से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। यह मामला महिला पुलिस थाना के तहत कोहली स्थित राधा-कृष्ण मंदिर का बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

ये भी देखें :-

मंदिर से बाहर आई लड़की ने बताई आपबीती

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने बताया कि जब वह मंदिर पहुंची तो उसने एक लड़की को आवाज दी। लड़की मंदिर से रोते हुए बाहर आई और अपने साथ हुई कथित घटना की जानकारी दी। इसके बाद एक अन्य परिचित नाबालिग लड़की ने भी आरोपी पर गलत हरकतें करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज कर रही है।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक

मामले को लेकर हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि प्रवासी नाबालिग लड़कियों से अश्लील हरकतों के आरोपी को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें