अमृतसर: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाब के आम लोगों के वित्तीय बोझ को कम करने का बढ़ा प्रयास है। इसके तहत लोगों को अपनी मैडीकल सुविधा या आपात मैडीकल सेवा पर लाखों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं। क्योंकि इस योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपए तक की मैडीकल सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने शनिवार को यह बात मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बनाए जा रहे कार्डो की प्रशासन और सेहत अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करने के बाद कही।
सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने निर्देश दिए कि लोगों के उक्त योजना के तहत लोगों के कार्ड बनाए जाने के काम में तेजी लाएं, ताकि जल्द से जल्द हर परिवार को इसका फायदा मिल सके। जरूरत के मुताबिक कार्ड बनाने को लेकर लगाए जा रहे कैंपों में इज्जाफा किया जाए। राज्य में अभी तक 9 लाख परिवारों के कार्ड बनाए जा चुके हैं और अगले 1-2 दिनों में यह आंकड़ा 10 लाख का पार कर जाएगा। डा. बलबीर सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य चिकित्सा आपात स्थितियों के दौरान परिवारों के वित्तीय बोझ को कम करना है।
उन्होंने पंजाब के सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि सूचीबद्ध अस्पतालों में सुचारू रजिस्ट्रेशन और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि लाभार्थी उपचार से वंचित न रहे। इसके तहत जहां सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, वहीं 600 निजी अस्पतालों को भी इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किया गया है। सेहत मंत्री ने विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों प्रति जनता को सचेत करते कहा कि विपक्ष जानबूझकर लोगों में भ्रम पैदा कर रहा है।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, अजनाला विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर सेंट्रल विधायक डा. अजय गुप्ता, अमृतसर ईस्ट की विधायक जीवनजोत कौर, अमृतसर वेस्ट के विधायक डा. जसबीर सिंह संधू, अटारी के विधायक जसविंदर सिंह रामदास, पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन के गुरशरण सिंह छिना, आम आदमी पार्टी जिला प्रधान प्रभबीर सिंह बराड़, अध्यक्ष गुरप्रताप सिंह संधू, डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) रोहित गुप्ता, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमनदीप कौर, बाबा बकाला के एसडीएम अमनदीप सिंह, अजनाला के एसडीएम रविंदर सिंह अरोड़ा, सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह बजाज व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...