सोनीपत: नेशनल हाईवे-44 पर सोनीपत में राई फ्लाईओवर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें अमृतसर से दिल्ली जा रही एक वॉल्वो बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 6 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया गया, जहां से ड्राइवर को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। बस शुक्रवार देर रात अमृतसर से चली थी, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस हाई स्पीड में थी।
सड़क पर खड़ा ट्रक न दिखाई देने से यह हादसा हुआ। दरअसल बस सोनीपत के राई फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची थी। अचानक सड़क किनारे खड़ा एक खराब ट्रक बस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक कंडक्टर की पहचान अमन के रूप में हुई है, जो अमृतसर का निवासी था। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर निकेश भी अमृतसर का रहने वाला है। घायलों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। जिनकी पहचान दीपक मल्होत्र, दिवाकर मल्होत्र और सुषमा मल्होत्रा के तौर पर हुई है। यह परिवार अमृतसर में किसी शादी समारोह से लौट रहा था और वॉल्वो बस से दिल्ली जा रहा था।
वहीं कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, आसपास के लोगों ने उन्हें शीशा काटकर खिड़की के रास्ते बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, यह प्राइवेट वोल्वो बस पंजाब के अमृतसर से शुक्रवार की रात 11.15 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के लिए रवाना हुई थी। सवारियों को बताया गया था कि बस सुबह 6.10 बजे पर कश्मीरी गेट पहुंचेगी। अमृतसर के ही रहने वाला ड्राइवर निकेश और कंडक्टर अमन इसे लेकर चले थे। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा शनिवार को सुबह 5.30 बजे से 6 बजे के बीच हुआ। बस जैसे ही पानीपत से दिल्ली की ओर नेशनल हाईवे-44 पर सोनीपत में राई फ्लाईओवर के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई। बस ड्राइवर को समय रहते स्थिति का अंदाजा नहीं हो सका।
उधर, हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने राहत और बचाव कार्य करते हुए ड्राइवर सहित सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से ड्राइवर की हालत गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस मामले में सोनीपत पुलिस का कहना है कि मृतक कंडक्टर अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...