
जम्मू-कश्मीर डेस्कः भारतीय सेना के जवानों ने ने पुंछ जिले के संवेदनशील क्षेत्र हाड़ी बुड्ढा में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। तलाशी के दौरान आतंकी ठिकाने से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई।
ये भी देखें :-
बरामद वस्तुओं में एक पिस्तौल, दो मैगजीन, कुछ कपड़े, खाद्य सामग्री और अन्य रसद सामग्री शामिल है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि यह सामग्री किसी आतंकी द्वारा छिपाकर रखी गई थी। हालांकि अभियान के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
सेना ने बरामद हथियार और सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की बरामदगी संकेत देती है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्व सक्रिय होने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन सुरक्षा बलों की समय पर की गई कार्रवाई से संभावित खतरे को टालने में सफलता मिली है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाके में लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते चिन्हित कर निष्प्रभावी किया जा सके।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...