Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, त्रिशूली नदी में बस गिरने से 18 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

February 23, 2026

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, त्रिशूली नदी में बस गिरने से 18 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

नेशनल डेस्क। नेपाल में एक भीषण हादसा हो गया। जहां, यह दुर्घटना धादिंग जिला में गजुरी के पास हुई। सोमवार तड़के एक यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 26 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। हादसा सुबह करीब 1:30 बजे पृथ्वी हाईवे पर हुआ, जो काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

बस धादिंग जिले के बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका-5 के भैसेपाटी इलाके के पास अचानक सड़क से नीचे उतर गई। बताया जा रहा है कि बस करीब 300 मीटर गहरी ढलान से फिसलकर नीचे नदी किनारे जा गिरी। नीचे गिरने के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कितने लोगों की हुई मौत और कितने घायल?
नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिश्नु प्रसाद भट्टा के अनुसार, दुर्घटना स्थल से 17 शव बरामद किए गए, जबकि बाद में कुल मृतकों की संख्या 18 बताई गई। बस से 28 घायलों को जिंदा निकाला गया, जिनमें से 26 लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को आसपास के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में नेपाली आर्मी, नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग शामिल रहे। रात का समय होने और बस के गहरी खाई में गिरने की वजह से बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विदेशी नागरिक भी थे सवार
इस हादसे में मरने वालों में न्यूजीलैंड का एक पुरुष यात्री भी शामिल है। वहीं घायलों में एक जापानी और एक डच महिला नागरिक भी हैं।

हादसे की वजह क्या हो सकती है?
फिलहाल दुर्घटना का सही कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि बस की तेज रफ्तार (ओवर स्पीडिंग) इस हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें