Petrol Diesel Price Today: 23 फरवरी 2026, सोमवार को हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि देश के अधिकांश महानगरों में दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि कुछ शहरों में कुछ पैसे का बदलाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की हलचल के बावजूद घरेलू बाजार में कीमतें फिलहाल नियंत्रण में हैं।
महानगरों में पेट्रोल के रेट
राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
पूर्वी भारत के प्रमुख शहर कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर पर टिका है, जबकि दक्षिण भारत के शहर चेन्नई में हल्की गिरावट के साथ रेट 100.93 रुपये दर्ज किया गया।
अन्य शहरों की बात करें तो:
हैदराबाद – ₹107.46 (कोई बदलाव नहीं)
पटना – ₹105.60 (14 पैसे की कमी)
बेंगलुरु – ₹102.92 (4 पैसे की गिरावट)
भुवनेश्वर – ₹100.97 (38 पैसे की कमी)
नोएडा – ₹94.77 (28 पैसे की गिरावट)
गुरुग्राम – ₹95.65 (14 पैसे की बढ़त)
चंडीगढ़ – ₹94.30 (स्थिर)
डीजल के दाम में क्या बदलाव?
डीजल की कीमतों में भी अधिकतर शहरों में स्थिरता देखी गई है। नई दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर कायम है, जबकि मुंबई में यह 90.03 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।
अन्य प्रमुख शहरों में डीजल के ताजा रेट इस प्रकार हैं:
हैदराबाद – ₹95.70 (स्थिर)
झारखंड – ₹93.20 (18 पैसे की बढ़त)
भुवनेश्वर – ₹92.55 (37 पैसे की कमी)
चेन्नई – ₹92.48 (13 पैसे की गिरावट)
कोलकाता – ₹92.02 (स्थिर)
पटना – ₹91.84 (13 पैसे की कमी)
बेंगलुरु – ₹90.99 (स्थिर)
गुरुग्राम – ₹88.10 (13 पैसे की बढ़त)
नोएडा – ₹87.89 (30 पैसे की कमी)
चंडीगढ़ – ₹82.45 (स्थिर)
ये भी पढ़ें:
क्यों बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
ईंधन की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले वैट (VAT) मिलकर अंतिम कीमत तय करते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग दिखाई देते हैं।
फिलहाल, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि कीमतों में बड़े स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार की चाल के आधार पर ईंधन दरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...