Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रिकेट मैदान पर खूनी जंग, दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, दो आरोपी गिरफ्तार

February 23, 2026

क्रिकेट मैदान पर खूनी जंग, दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, दो आरोपी गिरफ्तार

Cricket ground fight: बिहार के गोपालगंज में क्रिकेट खेलने को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोपालगंज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यह घटना कटेया थाना क्षेत्र के रामपुर ब्रह्मस्थान गांव की है। घायल युवक की पहचान रामपुर गांव के कमलेश कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में कमलेश कुशवाहा पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- धारियाला गांव के पास जंगल में मिला पुराना ग्रेनेड, मचा हड़कंप

 

मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर
जानकारी के अनुसार, कमलेश को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

कड़ी कार्रवाई की मांग
इस घटना से पीड़ित के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कमलेश कुशवाहा के परिजनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
चाकूबाजी की घटना के बाद हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी की घटना में संलिप्त नूर आलम और हनान मियां को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- ड्रग माफिया मेंचो की मौत के बाद भड़की हिंसा, भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट

 

दो आरोपी गिरफ्तार
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कटेया थाना अंतर्गत पंचदेवरी प्रखंड के रामपुर ब्रह्मस्थान के समीप एक चाकूबाजी की घटना हुई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर हुई थी। फिलहाल, आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें