Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

19 वर्षीय कॉलेज छात्रा को विला में बुलाकर दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

February 23, 2026

19 वर्षीय कॉलेज छात्रा को विला में बुलाकर दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Bengaluru gangrape case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना जक्कूर इलाके के एक निजी विला में हुई। मामले की शिकायत मिलने के बाद अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर हुई थी जान-पहचान
पीड़िता, जो बन्नेरघट्टा स्थित एक निजी कॉलेज की छात्रा है, ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात इसी साल जनवरी में इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से हुई थी। कुछ ही समय में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने प्रेम प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट मैदान पर खूनी जंग, दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, दो आरोपी गिरफ्तार

 

विला में बुलाकर वारदात का आरोप
शिकायत के मुताबिक, 14 फरवरी की शाम डिनर के बाद आरोपी ने उसे जक्कूर स्थित एक निजी विला में मिलने के लिए बुलाया। वहां बातचीत के दौरान कथित तौर पर उसे जबरन एक नशीली गोली दी गई, जिससे वह अचेत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद युवक और उसके मित्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

धमकी देकर छोड़ा
पीड़िता ने बताया कि अगली सुबह आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सदमे और डर के कारण वह कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में परिवार को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें- जम्मू के स्कूल कैंपस में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने कब्जे में लिया

जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मेडिकल जांच और डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें