Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने किम जोंग उन को डीपीआरके वर्कर्स पार्टी के महासचिव चुने जाने पर दी बधाई

February 23, 2026

शी चिनफिंग ने किम जोंग उन को डीपीआरके वर्कर्स पार्टी के महासचिव चुने जाने पर दी बधाई

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को किम जोंग उन को एक बधाई संदेश भेजा, जिसमें उन्हें डीपीआरके वर्कर्स पार्टी के महासचिव के रूप में पुनः चुने जाने पर बधाई दी।

शी चिनफिंग ने अपने संदेश में कहा कि डीपीआरके वर्कर्स पार्टी की आठवीं कांग्रेस के बाद से, किम जोंग उन के नेतृत्व में डीपीआरके वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति ने लोगों को एकजुट किया है और समाजवादी निर्माण में लगातार नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि किम जोंग उन का पुनः महासचिव चुना जाना डीपीआरके पार्टी, सरकार और जनता के उनके प्रति अटूट विश्वास और समर्थन को दर्शाता है।

महासचिव शी ने डीपीआरके वर्कर्स पार्टी की नौवीं कांग्रेस के सफल आयोजन को डीपीआरके के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि डीपीआरके वर्कर्स पार्टी और जनता, किम जोंग उन के नेतृत्व में, इस सम्मेलन को एक नए अवसर के रूप में लेते हुए समाजवादी कार्यों में निरंतर प्रगति करेंगे।

साथ ही चीन और डीपीआरके के बीच पारंपरिक मित्रता का उल्लेख करते हुए, शी चिनफिंग ने कहा कि दोनों देश समाजवादी मित्र पड़ोसी हैं, जो हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हैं। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय सम्बंधों को बनाए रखना, मजबूत करना और विकसित करना चीन सरकार और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की अटूट नीति है।

शी चिनफिंग ने आगे कहा कि हाल के वर्षों में महासचिव किम जोंग उन के साथ उनकी कई बैठकें हुई हैं, जिन्होंने द्विपक्षीय सम्बंधों को सकारात्मक दिशा दी है। शी चिनफिंग के विचार में वे महासचिव किम के साथ मिलकर दोनों देशों के सम्बंधित विभागों और क्षेत्रों को दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी हुई सहमति को लागू करने में मार्गदर्शन करने को तैयार हैं, ताकि चीन और डीपीआरके के बीच मित्रता के एक नए अध्याय की रचना हो सके। शी चिनफिंग ने विश्वास जताया कि यह सहयोग दोनों देशों के समाजवादी निर्माण, दोनों देशों के लोगों के कल्याण और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति, स्थिरता और विकास में योगदान देगा। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें