Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

टोल प्लाजा कर्मचारियों ने चंडीगढ़-बठिंडा नैशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया

February 23, 2026

टोल प्लाजा कर्मचारियों ने चंडीगढ़-बठिंडा नैशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया

पटियाला: नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत आने वाले सैकड़ों टोल प्लाजा पर लाखों वर्कर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं, परंतु केंद्र सरकार जो नया एआई जीपीएस और बूथ-लैस टोल सिस्टम ला रही है, उससे लाखों परिवारों के रोजगार पर संकट आ गया है। इसी के चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने पंजाब के टोल प्लाजा कर्मचारियों ने चंडीगढ़-बठिंडा नैशनल हाईवे पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया और रोड मार्च निकाला।

इस दौरान, पीआईयू चंडीगढ़ के जरिए केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी को एक ज्ञापन पत्र भेजा गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि इस बूथ-लैस और एआई -बेस्ड टोल पॉलिसी को लागू करने से पहले मजदूर वर्ग और आम लोगों के हितों को ध्यान में रखें।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी, भारतीय किसान यूनियन भटेरी कलां, भारतीय किसान यूनियन चरूनी व अन्य यूनियनों, भारत नौजवान सभा व किसान, मजदूर, कर्मचारी, युवा भाईचारा, विद्यार्थी संगठन, संस्थाएं व अन्य समाजसेवी, बुद्धिजीवी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अजीजपुर टोल, पेंड टोल, बडबर टोल, धरेड़ी जट्टा टोल, कालाझाड़ टोल, लहरा बैगा टोल, शेखपुरा टोल, बल्लूआना टोल, काला टिब्बा टोल, खुहियां सरवर का दौरा किया और टोल कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें