Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: शिमला में अस्पताल की घोर लापरवाही, परिसर में इंसानी टांग मुंह में लेकर घूमते दिखा कुत्ता

February 24, 2026

Himachal: शिमला में अस्पताल की घोर लापरवाही, परिसर में इंसानी टांग मुंह में लेकर घूमते दिखा कुत्ता

हिमाचल डेस्कः शिमला के एटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (AIMS) चमियाणा परिसर में मंगलवार सुबह एक कुत्ता इंसानी टांग मुंह में लेकर घूमता दिखा। लोगों ने इसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

ये भी देखें :-

अस्पताल की लापरवाही आई सामने

यह टांग अस्पताल में हुई एम्प्यूटेशन (अंग कटाई) के बाद मेडिकल वेस्ट के रूप में रखी गई थी। बताया जा रहा है कि अंग रखे गए कमरे का दरवाजा ठीक से बंद नहीं था, जिससे कुत्ता अंदर घुस गया। अस्पताल प्रशासन ने सफाई सुपरवाइजर से जवाब तलब किया है और जांच शुरू कर दी है। लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन की हुई लापरवाही उजागर

घटना ने अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही उजागर की है। वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है और अस्पताल की छवि धूमिल हो रही है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें