एंटरटेनमेंट डेस्क: लैटिन पॉप की ग्लोबल स्टार शकीरा लगभग 19 साल बाद भारत में धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। जैसे ही उनके कॉन्सर्ट की पुष्टि हुई, फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शकीरा ने आखिरी बार साल 2007 में अपने ‘ऑरल फिक्सेशन टूर’ के दौरान मुंबई में परफॉर्म किया था। अब एक लंबे इंतजार के बाद वह अप्रैल 2026 में दिल्ली और मुंबई में अपने शानदार लाइव शो से एक बार फिर भारतीय दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं।
ये भी देखें :-
दिल्ली में कहां होगा शो?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शकीरा का दिल्ली कॉन्सर्ट 15 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा सकता है। हालांकि आयोजकों की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। यह शो दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने की संभावना है। यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े म्यूजिक इवेंट्स के लिए जाना जाता है और हजारों दर्शकों की मेजबानी करने की क्षमता रखता है। यहां की सिटिंग अरेंजमेंट और विशाल ओपन एरिया इसे मेगा कॉन्सर्ट के लिए परफेक्ट वेन्यू बनाते हैं।
मुंबई में कहां होगा शो?
मुंबई में शकीरा 10 अप्रैल 2026 को परफॉर्म करेंगी। यह कॉन्सर्ट मुंबई के फेमस Mahalaxmi Racecourse में आयोजित किया जाएगा। ओपन-एयर म्यूजिक शो के लिए मशहूर यह वेन्यू लाइव कॉन्सर्ट्स के शानदार अनुभव के लिए जाना जाता है।
कहां से खरीदें टिकट?
टिकट्स की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
District ऐप
BookMyShow
Paytm Insider
टिकट बुकिंग 27 फरवरी, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
टिकट प्राइस रेंज
जनरल एडमिशन: ₹4,000 से शुरू
VIP पास: ₹25,000 तक
फैंस को जनरल एडमिशन, VIP और अर्ली-बर्ड पास जैसे कई विकल्प मिलेंगे।
अगर ऑफलाइन टिकट बिक्री की घोषणा होती है, तो अधिकृत काउंटर या वेन्यू बॉक्स ऑफिस पर इवेंट से पहले टिकट उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
गौर रहे कि शकीरा का यह टूर सिर्फ एक म्यूजिकल इवेंट नहीं, बल्कि भारत को ग्लोबल म्यूजिक मैप पर और मजबूती से स्थापित करने वाला खास मौका साबित हो सकता है। लंबे इंतजार के बाद शकीरा की वापसी निश्चित रूप से उनके भारतीय फैंस के लिए एक यादगार अनुभव बनने वाली है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...