
खेल डेस्क: सुपर 8 ग्रुप 2 का 46वां मैच न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है।
दासुन शनाका टॉस जीतने के बाद कहा, ”हम पहले बॉलिंग करेंगे। स्पिनरों को मदद मिल सकती है और इसीलिए हमने भी बॉलिंग करने का फैसला किया। पिछले गेम से एक बदलाव। मिशारा बाहर गए और असलांका आए।”

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, ”पिछली रात बारिश से निराशा हुई, लेकिन कोई बात नहीं, यहाँ कुछ दिनों की अच्छी प्रैक्टिस है। विकेट काफी अच्छा लग रहा है। हमने एक बदलाव किया है। जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची आए हैं।”

दोनों टीमें
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका.
मेष: दिन शुभ रहेगा...