Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑटो में आगे वाली सीट पर बैठी महिला, ड्राइवर को एक हाथ से पकड़ना पड़ा हैंडल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

February 26, 2026

ऑटो में आगे वाली सीट पर बैठी महिला, ड्राइवर को एक हाथ से पकड़ना पड़ा हैंडल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वायरल न्यूज: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में एक महिला ऑटो ड्राइवर के बगल वाली आगे की सीट पर बैठी नजर आती है। महज कुछ सेकंड की इस क्लिप ने लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है। कुछ लोग ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ महिला को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @hi.mani8714 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ई-रिक्शा या ऑटो की आगे वाली सीट पर ड्राइवर के पास बैठी है। ड्राइवर सावधानी से गाड़ी चला रहा है और महिला सामान्य तरीके से बैठी हुई है। हालांकि, वीडियो में यह भी नजर आता है कि महिला के पास बैठने के कारण ड्राइवर अपनी सीट से थोड़ा किनारे खिसककर बैठ जाता है। इतना ही नहीं वह दोनों हैंडल पकड़ने के बजाय एक हाथ से ई-रिक्शा चलाता दिखाई देता है। इसी दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Himani Sharma (@hi.mani8714)

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने अपनी-अपनी सोच के मुताबिक कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने ड्राइवर की शालीनता और सम्मानजनक व्यवहार की सराहना की। एक यूजर ने लिखा कि ड्राइवर ने इंसानियत का असली रूप दिखाया है। दूसरे ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए सम्मान होना चाहिए। एक और कमेंट में लिखा कि ड्राइवर को परिवार से अच्छे संस्कार मिले हैं। लेकिन दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने महिला को लेकर सवाल उठाए। कुछ ने पूछा कि जब पीछे की सीट खाली थी तो वह आगे क्यों बैठी। कुछ ने यह भी लिखा कि महिला ड्राइवर से कह सकती थी कि वह दोनों हाथों से आराम से गाड़ी चलाए, क्योंकि एक हाथ से चलाना जोखिम भरा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें