अम्बाला: उत्तर रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और पनकी धाम खंड के बीच ब्रिज नंबर 110 पर मरम्मत और एच-बीम स्लीपर लगाने के लिए 42 दिनों का मेगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक घोषित किया है। यह कार्य 2 अप्रैल से 13 मई तक चलेगा। रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ब्लॉक प्रभावी रहेगा।
इस अवधि में अम्बाला कैंट से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। कानपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस अब अपने तय रूट की बजाय कानपुर-एटा-दिल्ली-अम्बाला मार्ग से संचालित होगी। इसके चलते उन्नाव, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर और सहारनपुर जैसे स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें :
इसी तरह ऊंचाहार एक्सप्रेस (चंडीगढ़-प्रयागराज) 1 अप्रैल से 12 मई तक परिवर्तित व्यवस्था के तहत चलाई जाएगी। वहीं नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेनों के समय में 2 से 4 घंटे तक की देरी संभव है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें।
ये भी पढ़ें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...