खेल डेस्क: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर-47 में गुरुवार (26 फरवरी) को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज टीम को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर-8 स्टेज के तहत खेला गया।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका ने यह लक्ष्य सिर्फ 16.1 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए भी अहम था। अगर वेस्टइंडीज जीत जाता, तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती थी। लेकिन साउथ अफ्रीका की जीत से भारत की स्थिति अब थोड़ी मजबूत हो गई है।

रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद शानदार रही। कप्तान एडेन मार्करम और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। डिकॉक ने 24 गेंदों पर 47 रन बनाए उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। रोस्टन चेज ने डिकॉक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, लेकिन तब तक टीम को मजबूत शुरुआत मिल चुकी थी।
इसके बाद कप्तान मार्करम ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर टीम को आसानी से जीत दिलाई। मार्करम ने 46 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए जिनमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। वहीं, रिकेल्टन ने 28 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए जिनमें 4 चौके और 2 छक्के लगाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई और टीम ने 23 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने तेज शुरुआत की।शुरुआती दो ओवर में ही 29 रन बना लिए थे। लेकिन तीसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने शाई होप (16 रन) शिमरॉन हेटमायर (2 रन) दो बड़े झटके दिए। इसके बाद लुंगी एनगिडी ने ब्रैंडन किंग (21 रन) और रोस्टन चेज (2 रन) को आउट कर विंडीज को 43 रन पर 4 विकेट के स्कोर पर पहुंचा दिया।

इसके बाद भी विकेट गिरते रहे शेरफेन रदरफोर्ड – 12 रन, रोवमैन पॉवेल – 9 रन और मैथ्यू फोर्ड – 11 रन। एक समय टीम मुश्किल में थी, लेकिन जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने पारी को संभाला। होल्डर ने 31 गेंदों पर 49 रन बनाए इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, शेफर्ड ने 37 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के मारे। दोनों के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई, जिससे टीम 176 रन तक पहुंच सकी।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...