खेल डेस्क: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज टीम इंडिया और ज़िम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में हो रहा है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी और उसकी कोशिश बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी।
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर इस मैच में नहीं खेल रहे। संजू सैमसन और अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार झेलने के बाद भारत के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना है तो उसे बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे।

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं:
भारत – 10 जीत
जिम्बाब्वे – 3 जीत
दिलचस्प बात यह है कि भारत की धरती पर दोनों टीमों के बीच यह पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला है। हालांकि, पिछली बार साल 2024 में भारत को जिम्बाब्वे के दौरे पर हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन तब से भारतीय टीम में कई बदलाव हो चुके हैं और अब टीम नई रणनीति और संतुलन के साथ मैदान में उतरी है।

भारत सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से हार चुका है, जबकि जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज ने हराया था। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। चेन्नई की स्पिन मददगार पिच पर अक्षर पटेल की वापसी भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अब देखना होगा कि टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए कितना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाती है और क्या वह इस अहम मुकाबले में जीत दर्ज कर पाती है।
ज़िम्बाब्वे (प्लेइंग XI): तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, रिचर्ड नगारवा
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
मेष: दिन शुभ रहेगा...