Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिया योगदान

February 27, 2026

ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिया योगदान

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बैंक कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के रूप में 14.15 लाख रुपए का चैक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया गया। इससे पूर्व भी बैंक द्वारा इस कोषमें 19.80 लाख रुपए का योगदान दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में उदारतापूर्वक योगदान दें, ताकि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता की जा सके। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर और बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक मनजीत सिंह गठानिया भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें