Holika Dahan 2026: रंगों का पर्व होली दो दिन मनाया जाता है। इसके पहले दिन होलिका दहन होता है, जबकि दूसरे दिन लोग गुलाल और रंगों के साथ होली खेलते हैं। इस वर्ष होलिका दहन 3 मार्च 2026 को है और होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। होलिका दहन का पावन पर्व फाल्गुन पूर्णिमा को आता है।
होली कब जलाई जाएगी?
होलिका दहन की शाम फाल्गुन पूर्णिमा के दिन की जाती है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च 2026 की शाम 05:55 बजे से 3 मार्च 2026 की शाम 05:07 बजे तक रहेगी। इसके अनुसार, होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा।
होली जलाने का शुभ मुहूर्त 2026
इस वर्ष होली जलाने का शुभ समय इस प्रकार है:
शुभ मुहूर्त: शाम 06:22 बजे से रात 08:50 बजे तक
भद्रा पूंछ: 01:25 AM से 02:35 AM तक
भद्रा मुख: 02:35 AM से 04:30 AM तक
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस समय होलिका दहन करने से बुरी शक्तियों का नाश होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
ये भी पढ़ें:
SIR को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कहा- कोई नहीं करेगा हमारे आदेश का उल्लंघन
होलिका दहन का महत्व
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने होलिका का दहन कराया था। उसी घटना की स्मृति में आज भी होलिका दहन किया जाता है।
इस दिन लोग लकड़ियों और उपलों से अग्नि जलाकर परिवार की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। साथ ही, होली की अग्नि में नई फसलें अर्पित कर धन्यवाद दिया जाता है।
Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं पर आधारित है। इसकी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...