Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

देशभर में रंगदारी कॉल्स से हड़कंप, ‘Lawrence Bishnoi gang’ के नाम पर 50 से ज्यादा लोगों को मिली धमकी

February 28, 2026

देशभर में रंगदारी कॉल्स से हड़कंप, ‘Lawrence Bishnoi gang’ के नाम पर 50 से ज्यादा लोगों को मिली धमकी

Lawrence Bishnoi gang: देश के कई राज्यों में रंगदारी के लिए किए गए धमकी भरे फोन कॉल्स ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, 2 फरवरी को एक ही दिन में करीब 50 लोगों को एक्सटॉर्शन कॉल किए गए। ये कॉल कथित तौर पर ‘हैरी बॉक्सर’ उर्फ हरि चंद जट्ट के नाम से किए गए, जो अपराध जगत में सक्रिय नेटवर्क से जुड़ा माना जाता है। कई लोगों को वॉइस मैसेज के जरिए भी धमकी भरे संदेश भेजे गए। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी कॉल्स की तकनीकी और डिजिटल फॉरेंसिक जांच की जा रही है। कॉल्स के स्रोत, आईपी एड्रेस और संभावित विदेशी लिंक की भी पड़ताल हो रही है।

मुंबई से पंजाब तक फैला नेटवर्क
सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मुंबई, पुणे, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कारोबारियों, ज्वैलर्स और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को धमकी दी गई। कॉल करने वालों ने खुद को गैंग से जुड़ा बताते हुए कथित रूप से मोटी रकम की मांग की। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह संगठित तरीके से चलाया गया अभियान हो सकता है, जिसका मकसद भय का माहौल बनाना और आर्थिक उगाही करना है।

ये भी पढ़ें- पिता की मृत्यु के बाद मैदान पर उतरेंगे Rinku Singh, जानिए किस दिन भारतीय टीम को करेंगे जॉइन

 

गैंग में दरार की चर्चा
इधर, खुफिया सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भीतर मतभेद उभर आए हैं। पहले राजस्थान की जिम्मेदारी रोहित गोदारा के पास थी, जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली का नेटवर्क गोल्डी बराड़ संभालता था। हालिया इनपुट्स के मुताबिक, दोनों ने कथित तौर पर गैंग से दूरी बना ली है। सूत्र बताते हैं कि गैंग के भीतर नेतृत्व और ऑपरेशन को लेकर असहमति बढ़ी है, जिससे संरचना में बदलाव देखने को मिल रहा है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद बढ़ी खटास
सूत्रों का दावा है कि कथित तौर पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद गैंग के भीतर तनाव बढ़ा। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने करीबी लोगों को सौंपी थी। चार्जशीट में कुछ नाम सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हुई कि पुराने सहयोगियों को इस ऑपरेशन से अलग रखा गया, जिससे असंतोष पैदा हुआ। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- नोटों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत, पैसे लूटने के लिए दौड़े लोग

 

विदेश से संचालित नेटवर्क?
एजेंसियों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर विदेश में बैठकर कथित रूप से उगाही का नेटवर्क चला रहा है। 2 फरवरी को एक ही दिन में लगभग 50 धमकी भरे कॉल किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद केंद्रीय और राज्य एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान की जिम्मेदारी अब आरजू बिश्नोई को दी गई है, जबकि महाराष्ट्र, खासकर मुंबई और पुणे में शुभम लोणकर सक्रिय बताया जा रहा है। तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट कारोबार के कारण पुणे को उगाही के लिए संवेदनशील क्षेत्र माना जा रहा है।

एजेंसियां सतर्क
जांच एजेंसियां कॉल रिकॉर्ड, वॉइस सैंपल और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही हैं। प्रभावित लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें