USA VS iran War Latest News: इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया है। खबरों के अनुसार, यह हमला काफी व्यापक था और एक साथ कई जगहों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि राजधानी तेहरान में लगभग 30 अलग-अलग स्थानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए गए। इस हमले को बहुत ही सुनियोजित और बड़े पैमाने का बताया जा रहा है।
ट्रंप का आया बयान: ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे
हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान को कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बनने देगा। पिछले 47 वर्षों से ईरान पर कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं। अमेरिकी नागरिकों की हत्या के मामलों का भी जिक्र किया गया। ऑपरेशन मिडनाइट हैमर” शुरू कर दिया गया है और यह अभी जारी रहेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ने अमेरिका के सभी प्रस्ताव ठुकरा दिए थे, इसलिए हमला करना आखिरी विकल्प बचा था। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि खामेनेई या तो हथियार डालें या गंभीर परिणामों का सामना करें।
पहले भी दी थी चेतावनी
बताया जा रहा है कि ट्रंप ने कुछ दिनों पहले ही ईरान को हमले की चेतावनी दी थी। अमेरिका का कहना है कि उसने कई बार बातचीत की कोशिश की, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला, तब यह सैन्य कार्रवाई की गई।
फोर्दो और इस्फहान पर भी हमला
ट्रंप ने अपने बयान में बताया कि ईरान के फोर्दो और इस्फहान जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इन स्थानों को ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ा माना जाता है, इसलिए इन्हें रणनीतिक रूप से अहम समझा जाता है।
#WATCH | Tehran, Iran | Israel has launched a preventative missile attack against Iran, the Israeli defence minister said; visuals of the aftermath of the strike in Iran as a plume of smoke billows into the sky
The U.S. participated in the (Iran) attack and was also carrying out… pic.twitter.com/tzfR1WnDhO
— ANI (@ANI) February 28, 2026
अमेरिकी लड़ाकू विमान भी हुए शामिल
इस हमले में अमेरिका के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-22 Raptor भी शामिल रहे। ये विमान अपनी ताकत और रडार से बचने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इन जेट्स की मदद से कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका ने इस सैन्य कार्रवाई को बेहद महत्वपूर्ण और जरूरी कदम बताया है।
खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया
हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया। ईरान की सरकार की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आगे क्या?
फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका का कहना है कि ऑपरेशन जारी रहेगा और उसका लक्ष्य “खतरे को खत्म करना” है। दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि ईरान इस हमले का क्या जवाब देता है और आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाते हैं।