Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा को बड़ी सौगात: होडल-नूंह-बिलासपुर हाईवे होगा फोरलेन, 616 करोड़ की मंजूरी

February 28, 2026

हरियाणा को बड़ी सौगात: होडल-नूंह-बिलासपुर हाईवे होगा फोरलेन, 616 करोड़ की मंजूरी

हरियाणा डेस्क : दक्षिण हरियाणा की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 71 किलोमीटर लंबे होडल-नूंह-बिलासपुर मार्ग को चार लेन में विकसित करने के लिए 616.01 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) की ऋण सहायता से पूरा किया जाएगा। स्थायी वित्त समिति ने भी इसे मंजूरी दे दी है।

विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने विधायक मोहम्मद इजराइल के सवाल के जवाब में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से दिल्ली-एनसीआर से जुड़े इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम होगा और यात्रा अधिक सुगम बनेगी।

ये भी पढ़ें :

पर्यावरण संतुलन पर भी ध्यान

सड़क निर्माण के दौरान जिन पेड़ों की कटाई होगी, उनकी भरपाई के लिए करीब 80 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जाएगा। सरकार का कहना है कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

दूसरी परियोजना को भी मिली मंजूरी

इसी क्रम में बिलासपुर चौक से कुलाना (पटौदी मार्ग) तक सड़क को फोरलेन बनाने की 476.07 करोड़ रुपये की योजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है। फिलहाल यह प्रस्ताव स्थायी वित्त समिति के पास विचाराधीन है। इस प्रोजेक्ट के तहत 27 हेक्टेयर भूमि पर हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

ये भी देखें :

वन विभाग की औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से दक्षिण हरियाणा की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें