जालंधर: संतोखपुरा में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार गैंगस्टरों ने एक डॉक्टर के आवास को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वहीं हमलावरों ने न सिर्फ डॉक्टर के घर के गेट पर गोलियां बरसाईं, बल्कि बाहर खड़ी कार को भी निशाना बनाया। गैंगस्टरों द्वारा करीब 10 राऊंड फायरिंग के दौरान गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा क्षेत्र खौफजदा हो गया। वहीं राहत की बात यह रही कि हमले में डॉक्टर और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। घटना रात करीब 1:40 बजे की है। वारदात की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक गली में दाखिल होते हैं।
एक आरोपी ने बीच सड़क पर बाइक रोकी, जबकि दूसरा नीचे उतरा। नीचे उतरे युवक ने पहले बाहर खड़ी गाड़ी पर गोलियां चलाईं और फिर घर की ओर रुख कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही एसीपी जयंतपुरी और थाना नंबर 8 के एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए हैं और दीवारों व गेट पर लगे निशानों का निरीक्षण किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर फॉरैंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...