IND vs WI: ICC T20 World Cup 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के 52वें मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टरफाइनल माना जा रहा है, क्योंकि जीतने वाली टीम ही नॉकआउट स्टेज में जगह बनाएगी।
भारतीय ओपनर्स: आक्रामक शुरुआत की उम्मीद
भारत के पास ओपनिंग के लिए तीन दमदार विकल्प हैं। इनमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन शामिल है। अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। 43 T20I मैचों में 1367 रन, 190.92 का स्ट्राइक रेट और 34.17 का औसत उनके आक्रामक अंदाज को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें- ‘करो या मरो’ की जंग में इंडिया टीम को पांच बड़ी चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना
संजू सैमसन ने 59 मैचों में 149.07 के स्ट्राइक रेट से 1124 रन बनाए हैं, हालांकि निरंतरता उनके लिए चुनौती रही है। ईशान किशन ने 42 मुकाबलों में 144.45 के स्ट्राइक रेट से 1225 रन बनाए हैं और पावरप्ले में तेज शुरुआत देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
वेस्टइंडीज के ओपनर्स: अनुभव का सहारा
वेस्टइंडीज ने ओपनिंग की जिम्मेदारी ब्रैंडन किंग और शाई होप को सौंपी है। ब्रैंडन किंग ने 84 T20I मैचों में 1973 रन बनाए हैं और 133.31 का स्ट्राइक रेट उनके अनुभव को दर्शाता है। शाई होप ने 66 मैचों में 1640 रन बनाए हैं, 138.51 के स्ट्राइक रेट और 29.81 के औसत के साथ वे बड़े मैचों में प्रभाव छोड़ने के लिए जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें- अब टीम में बदलाव का वक्त नहीं, सुंदर या कुलदीप के बारे में न सोचें: आकाश चोपड़ा
किसका पलड़ा भारी?
आंकड़ों के आधार पर भारतीय ओपनर्स का औसत थोड़ा बेहतर नजर आता है, खासकर अभिषेक शर्मा का। लेकिन वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी अनुभव और धैर्य के मामले में मजबूत है। कोलकाता में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में शुरुआती 6 ओवर ही मैच की दिशा तय कर सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...