Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

तलाक की खबरों के बीच बेटे ने पिता थलपति विजय को किया अनफॉलो, फैंस हैरान

March 1, 2026

तलाक की खबरों के बीच बेटे ने पिता थलपति विजय को किया अनफॉलो, फैंस हैरान

मनोरंजन डेस्कः साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कई दिनों से उनके तलाक की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, इन खबरों के बीच विजय के बड़े बेटे जेसन संजय (Jason Sanjay) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्हें अनफॉलो कर दिया है। यह कदम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसके पीछे की वजह जानने को उत्सुक हैं।

ये भी पढ़ें :-

विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम (Sangeeta Sornalingam) के बीच तलाक की खबरों ने पहले ही फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए थे। अब बेटे जेसन संजय द्वारा पिता को अनफॉलो किए जाने के बाद चर्चाएं और तेज हो गई हैं। कुछ फैंस का मानना है कि परिवार के भीतर चल रहे तनाव के चलते यह कदम उठाया गया होगा। हालांकि, इस फैसले के पीछे की असली वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे महज एक सोशल मीडिया गतिविधि मान रहे हैं, जो संभवतः भावनात्मक क्षण में की गई हो। वहीं, अन्य लोगों का कहना है कि यह घर में चल रही कथित परेशानियों का संकेत भी हो सकता है।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है। याचिका में अभिनेता पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, कथित तौर पर जिस एक्ट्रेस का जिक्र किया जा रहा है, उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। फिलहाल, इन सभी खबरों पर विजय, संगीता या परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इन दावों की पुष्टि होना अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें