Petrol Diesel Price 05 Mar 2026: होली के बाद अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले ताजा कीमतों पर नजर डाल लेना जरूरी है। 5 मार्च 2026 की सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जिसका असर आने वाले समय में ईंधन की कीमतों पर भी पड़ सकता है। भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम रोज सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। ये कीमतें कच्चे तेल के वैश्विक भाव, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर कमीशन जैसे कई कारकों पर निर्भर करती हैं।
ये भी पढ़ें :
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 101.06 रुपये और डीजल 92.61 रुपये प्रति लीटर है। वहीं जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है, जबकि हैदराबाद में पेट्रोल 107.50 रुपये और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है।
CNG के ताजा रेट
सीएनजी की कीमतों में भी शहरों के हिसाब से अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में सीएनजी करीब 77.09 रुपये प्रति किलो है। मेरठ में यह 86.05 रुपये और चेन्नई में लगभग 91.50 रुपये प्रति किलो के आसपास है। सोनीपत में सीएनजी 86.65 रुपये, मथुरा में 93.85 रुपये और बैंगलोर में करीब 90.10 रुपये प्रति किलो के आसपास मिल रही है।
ये भी पढ़ें :
घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/