Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, वजन घटाने में भी मददगार

March 5, 2026

गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, वजन घटाने में भी मददगार

लाइफस्टाइल डेस्क : सेहतमंद रहने के लिए लोग कई तरह के नेचुरल उपाय अपनाते हैं। उन्हीं में से एक है शहद और नींबू वाला गुनगुना पानी। ये दोनों प्राकृतिक चीजें शरीर के लिए अलग-अलग तरह से लाभदायक मानी जाती हैं। अगर इन्हें सही मात्रा में और नियमित तरीके से लिया जाए, तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इस हेल्दी ड्रिंक के संभावित लाभ और इसे बनाने का आसान तरीका।

वजन कम करने में मिल सकती है मदद

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से शरीर के मेटाबॉलिज्म पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। बेहतर मेटाबॉलिज्म की वजह से शरीर को फैट बर्न करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि कई लोग अपनी वेट लॉस डाइट में इस ड्रिंक को शामिल करते हैं।

ये भी पढ़ें :

ड्रिंक बनाने का आसान तरीका

–इस हेल्दी ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है।
–सबसे पहले एक गिलास पानी को हल्का गुनगुना कर लें।
–इसमें आधे नींबू का रस डालें।
–अब एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से घोल लें।
–चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा काला नमक भी मिला सकते हैं।

शरीर को मिल सकते हैं कई लाभ

शहद और नींबू वाला पानी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा नियमित सेवन से इम्यूनिटी को सपोर्ट मिलने की बात भी कही जाती है। गले में खराश या कफ जैसी परेशानी में भी यह ड्रिंक राहत देने में सहायक हो सकती है।

ये भी देखें :

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें