Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल और CNG की नई कीमतें जारी, जानिए प्रमुख शहरों के दाम

March 6, 2026

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल और CNG की नई कीमतें जारी, जानिए प्रमुख शहरों के दाम

Petrol Diesel Price 06 Mar 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना अपडेट की जाती हैं। इसी क्रम में सरकारी तेल कंपनियों ने 6 मार्च 2026 की सुबह 6 बजे ईंधन के नए दाम जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव का असर भारत समेत कई देशों के फ्यूल रेट पर पड़ सकता है।

बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है। इसके चलते आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव संभव है।

भारत में ईंधन की कीमतें कई कारकों के आधार पर तय होती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स और डीलर कमीशन शामिल होते हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
कोलकाता ₹105.41 ₹92.02
मुंबई ₹103.50 ₹90.03
चेन्नई ₹101.06 ₹92.61
गुरुग्राम ₹95.51 ₹87.97
नोएडा ₹94.90 ₹88.01
बेंगलुरु ₹102.96 ₹90.99
भुवनेश्वर ₹101.19 ₹92.77
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
हैदराबाद ₹107.50 ₹95.70
जयपुर ₹105.11 ₹90.56

इन शहरों में CNG के ताजा रेट

शहर CNG कीमत (₹/किलोग्राम)
दिल्ली ₹77.09
मेरठ ₹86.05
चेन्नई ₹91.50
सोनीपत ₹86.65
मथुरा ₹93.85
बेंगलुरु ₹90.10
देवास ₹92.99
भरतपुर ₹92.50
फिरोजाबाद ₹93.91

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें