नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। सैमीफाइनल में भारत ने इंगलैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि टी20 विश्व कप का इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में रहा है। भारतीय टीम अब तक टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा सकी है। दोनों टीमों के बीच 3 मैच खेले गए हैं और तीनों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है।
दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला टी20 विश्व कप 2007 में हुआ था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम 180 रन ही बना सकी और 10 रन से हार गई। दूसरा मुकाबला 2016 विश्व कप में खेला गया था। न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 126 रन बनाए थे और भारतीय टीम 79 रन पर सिमट गई थी। तीसरी मुलाकात 2021 विश्व कप में हुई, जिसमें भारत ने 110 रन बनाए और न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
हालांकि ओवरऑल टी20 आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 18 और न्यूजीलैंड ने 11 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है।
विश्व कप से पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भी हुई थी, जिसमें भारत ने अपने घर में न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया था। टीम इंडिया के पास 8 मार्च को न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप में पहली जीत दर्ज करने और लगातार दूसरा खिताब जीतने का मौका है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...