Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर रोड पर बने एलिवेटेड रोड पर खड़ी पिकअप गाड़ी से होंडा सिटी कार टकराई

March 7, 2026

फिरोजपुर रोड पर बने एलिवेटेड रोड पर खड़ी पिकअप गाड़ी से होंडा सिटी कार टकराई

लुधियाना: फिरोजपुर रोड पर बने एलिवेटेड रोड पर खड़ी पिकअप गाड़ी से होंडा सिटी कार टकरा गई। हादसे में कार ड्राइवर को मामूली चोटें पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक पिकअप लुधियाना से जगराओं की तरफ जा रही थी कि उसका टायर पंक्चर हो गया, जिसके ड्राइवर ने पिकअप को सड़क किनारे खड़ा किया औरक उसका टायर बदलने लगा। उसी समय पीछे से ओवरस्पीड होंडा सिटी कार आई और पिकअप से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें