Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजकोषीय निधियों की व्यवस्था नई ऊँचाई पर पहुँची: चीन के वित्त मंत्री

March 7, 2026

राजकोषीय निधियों की व्यवस्था नई ऊँचाई पर पहुँची: चीन के वित्त मंत्री

China’s Finance Minister: 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र के दौरान 6 मार्च को अर्थशास्त्र विषय पर एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर चीन के वित्त मंत्री लैन फोआन ने कहा कि इस वर्ष राजकोषीय निधियों की व्यवस्था तीन प्रमुख पहलुओं में नई ऊँचाई पर पहुँच गई है।

पहला, कुल व्यय रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जो पहली बार 300 खरब युआन से अधिक हो गया।

दूसरा, नए सरकारी बांडों का आकार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुँच गया, जो 118 खरब 90 अरब युआन था। यह हाल के वर्षों में सबसे बड़ी वृद्धि है।

तीसरा, केंद्र सरकार द्वारा स्थानीय सरकारों को किए जाने वाले हस्तांतरण भुगतान रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए, जिससे स्थानीय सरकारों की वित्तीय क्षमता और मजबूत हुई। केंद्र सरकार द्वारा स्थानीय सरकारों को किए गए हस्तांतरण भुगतान की कुल राशि 104 खरब 20 अरब युआन तक पहुंच गई, जो लगातार चौथे वर्ष 100 खरब युआन से अधिक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें