Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस की ‘गांधीगीरी’, टैफिक नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने थमाए गुलदस्ते

March 8, 2026

अमृतसर पुलिस की ‘गांधीगीरी’, टैफिक नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने थमाए गुलदस्ते

अमृतसर: गुरू नगरी अमृतसर में इस बार एक अनोखा और दिल जीतने वाला नजारा देखने को मिला। जहा अमृतसर ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर लोंगो के चलान काटती नही , गांधीगीरी करती नजर आई। पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले युवाओं को सजा देने के बजाय उन्हें गुलाब के फुल के गुलदस्ते भेंट कर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।

एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर के नेतृत्व में पुलिस ने इस बार फ्रेंडली पुलिसिंग की मिसाल पेश की। बस स्टैंड स्थित संगम चौक पर जब पुलिस कर्मियों ने बुलेट और अन्य बाइकों पर ट्रिपल राइिडंग (तीन सवारी) कर रहे युवाओं को रोका, तो युवा सहम गए। लेकिन पुलिस ने चालान की रसीद फाड़ने के बजाय जब उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया और कहा कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करे और सुरक्षित रहे बाक्स

एसीपी ट्रैफिक परमजीत सिंह और इंचार्ज मंगल सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की तरफ से मुहिम चलाई जा रही है। जिसके तहत नौजवानों को ट्रैफिक के बारे जागरूक किया जा रहा है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करे तभी वह खुद सुरक्षित रहेगे और उनका परिवार भी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें