Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, जांच में जुटी पुलिस

March 8, 2026

ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, जांच में जुटी पुलिस

इंटरनेशनल डेस्क। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के नज़दीक एक तेज़ धमाका होने की खबर सामने आई है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक धमाका स्थानीय समयानुसार करीब रात 1 बजे हुआ। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दूतावास अधिकारियों से भी बातचीत जारी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया है कि धमाके के बाद दूतावास के आसपास के क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया। हालांकि अमेरिकी दूतावास की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज़ था कि आवाज़ से उनके कानों में दर्द महसूस हुआ। वहीं जानकारी मिली है कि रात करीब 9 बजे के बाद ओस्लो के मुख्य इलाके में निगरानी ड्रोन भी उड़ते देखे गए थे।

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में भी ओस्लो में ग्रेनेड हमला हुआ था। कई महीनों बाद एक बार फिर इस तरह की घटना सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल पुलिस ने अमेरिकी दूतावास के आसपास भारी सुरक्षा तैनात कर दी है और घटनास्थल की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में क्या हुआ और इसके पीछे कौन जिम्मेदार हो सकता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें