Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ने भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था की तारीफ, कहा- पश्चिमी देशों से बेहतर हेल्थकेयर

March 8, 2026

अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ने भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था की तारीफ, कहा- पश्चिमी देशों से बेहतर हेल्थकेयर

वायरल न्यूज: भारत को अक्सर ‘विविधताओं का देश’ कहा जाता है, लेकिन इसकी एक और खास पहचान अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बनती जा रही है वो यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था है। आधुनिक एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद, प्राकृतिक उपचार और घरेलू नुस्खों की परंपरा भारत में लंबे समय से चली आ रही है। यही वजह है कि कई विदेशी पर्यटक जब भारत आते हैं तो यहां की हेल्थकेयर प्रणाली उन्हें अलग और प्रभावशाली लगती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत में मिले इलाज और यहां की चिकित्सा व्यवस्था की खुलकर तारीफ कर रहा है।

अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर चार्ली इवांस इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं और फिलहाल ऋषिकेश में रह रहे हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में बताया कि वह करीब 148 दिनों से भारत में रह रहे हैं। इस दौरान कुछ समय पहले वह बीमार पड़ गए थे और उन्हें दो बार अस्पताल जाना पड़ा। भारत में इलाज का उनका अनुभव बेहद अलग और सकारात्मक रहा। उन्होंने कहा कि यहां स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हैं और मरीजों को जल्दी मदद मिल जाती है। इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने भारतीय स्वास्थ्य व्यवस्था को कई मामलों में पश्चिमी देशों से बेहतर बताया।

 

चार्ली ने अपने वीडियो में बताया कि भारत घूमते समय वह राजस्थान में बीमार पड़ गए थे। उस समय उन्हें लगा कि शायद उन्हें स्ट्रेप थ्रोट जैसी गले की समस्या हो गई है। हालांकि उस वक्त उन्होंने कोई दवा नहीं ली और न ही अस्पताल गए। बाद में जब वह ऋषिकेश पहुंचे तो उन्हें महसूस हुआ कि भारत में डॉक्टर के पास जाना और इलाज कराना काफी आसान है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर इलाज करवाया और उन्हें जल्दी राहत भी मिली।

वीडियो में चार्ली ने भारतीय आयुर्वेदिक दवाओं की भी काफी सराहना की। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक फार्मेसी से गले के लिए आयुर्वेदिक गोली खरीदी, जिससे उन्हें काफी आराम मिला। इसके अलावा उन्होंने आयुर्वेदिक कफ ड्रॉप्स का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि अमेरिका में भी कुछ हर्बल उत्पाद मिलते हैं, लेकिन भारत में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक सामग्री उन्हें ज्यादा प्रभावी और पारंपरिक लगी।

चार्ली ने यह भी कहा कि भारत में रहने का सबसे अच्छा अनुभव यहां के लोगों का सहयोगी स्वभाव है। उनके भारतीय दोस्तों ने उन्हें कई घरेलू हर्बल नुस्खे बताए, जो काफी फायदेमंद साबित हुए। एक दोस्त ने उन्हें प्राकृतिक विक्स जैसा एक हर्बल उपाय दिया, जिसे उन्होंने गले और कॉलर के आसपास लगाया, जिससे भी उन्हें काफी राहत मिली। चार्ली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें