Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी की चीन और अमेरिका के सह-अस्तित्व के तीन तरीकों पर राय के संबंध में अमेरिकी उत्तरदाताओं ने रखे विचार

March 8, 2026

वांग यी की चीन और अमेरिका के सह-अस्तित्व के तीन तरीकों पर राय के संबंध में अमेरिकी उत्तरदाताओं ने रखे विचार

8 मार्च को 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र में चीनी विदेश मामलों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने चीन-अमेरिका संबंधों से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि चीन और अमेरिका दोनों ही प्रमुख शक्तियां हैं और कोई भी दूसरे को बदल नहीं सकता, लेकिन वे अपने सह-अस्तित्व के तरीके को बदल सकते हैं। इनमें आपसी सम्मान बनाए रखना, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के मूल सिद्धांतों का पालन करना और पारस्परिक लाभ वाले भविष्य के लिए प्रयास करना शामिल हैं।

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीनस्थ सीजीटीएन द्वारा 2001 अमेरिकी उत्तरदाताओं के बीच किए गए एक वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार द्विपक्षीय संबंधों में समग्र स्थिरता और सकारात्मक रुझान बनाए रखना उत्तरदाताओं के बीच एक आम सहमति है, जो चीन और अमेरिका के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग को मजबूत करने और आदान-प्रदान का विस्तार करने के लिए उत्सुक हैं।

सर्वेक्षण में, अमेरिकी उत्तरदाताओं ने स्थिर चीन-अमेरिका संबंधों के महत्व को काफी मान्यता दी और एक व्यापक द्विदलीय सहमति बनी: 83.1 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि चीन के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें रिपब्लिकन उत्तरदाताओं में 82.7 प्रतिशत और डेमोक्रेटिक उत्तरदाताओं में 85.8 प्रतिशत सहमत दिखे। 60.6 फीसदी उत्तरदाता चीन-अमेरिका संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास के प्रति आशावादी हैं, जिनमें मध्यम और उच्च आय वर्ग के उत्तरदाताओं में 70.9 फीसदी और उच्च आय वर्ग के उत्तरदाताओं में 85.9 फीसदी इस विचार से सहमत थे।

आर्थिक और व्यापारिक सहयोग चीन-अमेरिका संबंधों का आधार और प्रेरक शक्ति है, और चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंधों का स्थिर और स्वस्थ विकास दोनों देशों के लोगों के हितों के अनुरूप है। सर्वेक्षण से पता चलता है कि 69.7 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना है कि अमेरिका को चीन के साथ व्यापार से लाभ होता है, और 18 से 24 वर्ष की आयु के 65.4 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना है कि दोनों देशों के बीच व्यापार निष्पक्ष है। इसके अलावा, 64.3 फीसदी उत्तरदाताओं ने संकेत दिया कि चीन का विशाल बाज़ार अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें 34 वर्ष से कम आयु के 70 फीसदी से अधिक उत्तरदाता सहमत हैं, और 44 वर्ष से अधिक आयु के उत्तरदाता औसत से अधिक सहमत हैं।

साथ ही, अमेरिकी उत्तरदाताओं ने चीन की तकनीकी नवाचार उपलब्धियों का सकारात्मक मूल्यांकन किया। चीनी तकनीकी नवाचार के संदर्भ में, कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने अमेरिकी उत्तरदाताओं पर सबसे गहरा प्रभाव छोड़ा, जो कई उपलब्धियों में पहले स्थान पर रही, इसके बाद विनिर्माण और 5G प्रौद्योगिकी का स्थान रहा। 67.9 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि चीन अंतरराष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानकों को स्थापित करने में लगातार अपनी नेतृत्व क्षमता बढ़ा रहा है। इसके अलावा, 18 से 24 आयु वर्ग के 76.2 फीसदी और 25 से 34 आयु वर्ग के 73.9 फीसदी उत्तरदाता चीन जाकर पर्यटन, दौरा और अध्ययन करने की इच्छा रखते हैं।

यह सर्वेक्षण सीजीटीएन द्वारा चीन के रेनमिन यूनिवर्सिटी के सहयोग से 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के अमेरिकी उत्तरदाताओं को लक्षित करके आयोजित किया गया है। नमूना अमेरिकी जनगणना के आयु और लिंग वितरण के अनुरूप है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें