Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी को लेकर मौलाना पर दर्ज हुई FIR, यूपी के कई जिलों में बढ़ा विरोध

March 9, 2026

CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी को लेकर मौलाना पर दर्ज हुई FIR, यूपी के कई जिलों में बढ़ा विरोध

CM Yogi mother: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ बलरामपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर की गई है। मौलाना के बयान को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले के सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों और सामाजिक समूहों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

यूपी के 83 थानों में दी गई तहरीर
मिली जानकारी के मुताबिक, मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ केवल बलरामपुर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। प्रदेश के करीब 83 थानों में हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बीजेपी पदाधिकारियों और छात्रों ने उनके खिलाफ तहरीर दी है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तनाव की मार: बांग्लादेश में बिजली बचाने के लिए ईद पर जल्दी बंद होंगे कॉलेज

 

कई जिलों में प्रदर्शन
मुख्यमंत्री की मां को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद प्रदेश के कई जिलों में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़कों पर उतरकर प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने कठोर दंड की मांग करते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील भी की।

लखनऊ में छात्रों और वकीलों का विरोध
राजधानी लखनऊ में भी इस मुद्दे को लेकर विरोध देखने को मिला। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों और अधिवक्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल सलीम का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि किसी भी व्यक्ति की मां के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी समाज में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि मामले में जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें- ऊना में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आईं दो सगी बहनें, PGI चंडीगढ़ रेफर

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें